मामला कन्नौज के जिला अस्पताल का है जहां जिला अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 1 July 2019

मामला कन्नौज के जिला अस्पताल का है जहां जिला अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई


 
रिपोर्ट -  मोबीन मन्सुरी

मामला कन्नौज के जिला अस्पताल का है जहां जिला अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है 3 दिन से खराब पड़े वाटर प्लांट को अभी तक ठीक नहीं कराया गया है अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं भीषण गर्मी में परिजन अस्पताल के बाहर लगे हैंडपंप से पानी लेने को मजबूर हैं जब इस पूरे मामले पर जिला अस्पताल के सीएमएस यूसी चतुर्वेदी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण वॉटर प्लांट बंद पड़ा है टेक्नीशियन को बोल दिया गया है वह आकर उसको सही कर देगा। लेकिन मरीजों को जो तकलीफ हो रही है उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा मरीज पानी के लिए बाहर लगे हैंडपंप का सहारा ले रहे हैं वाटर प्लांट खराब पड़ा है अस्पताल परिसर में लगा इकलौता हैंड पंप भी खराब पड़ा है अधिकारी अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।