जिला सवांदाता - अरविन्द शर्मा
कानपुर
देहात-इस दर्द विदारक घटना को देख लोगों का हृदय कौंध गया। रोजाना की तरह
पिता के साथ स्कूटी से स्कूल के लिए 5 वर्षीय मासूम सार्थक उर्फ हनी निकला
था। पीठ पर स्कूली बैग टांगकर पिता के साथ खुशी खुशी स्कूल की तरफ बढ़ रहा
था। इस दौरान एनएच-2 हाईवे पर पुखरायां के पटेल चौक के पास गिट्टी से
ओवरलोड डंपर डिवाइडर से टकराकर अचानक अनियंत्रित हो गया और बगल से गुजर रही
स्कूटी पर जा गिरा। इक पल के लिए मानो ऊपर वाले को भी रहम नही आया। पल भर
में स्कूटी डंपर के नीचे आ गयी, वो उफ्फ तक नही कर सका और मासूम छात्र हनी
की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि पिता के दूर गिरने से वे गंभीर घायल हो गए।
घटना
देख लोग दौड़े लेकिन डंपर को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डंपर के नीचे
से बहता खून देख लोगों को समझने में देर न लगी कि मासूम अब इस दुनिया मे
नही रहा। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने करें मंगवाकर डंपर को सीधा कराया। जब
नीचे से हनी को निकाला तो उसके शरीर के परखच्चे उड़ चुके थे। पुलिस ने शव को
कब्जे में लिया और घायल पिता राजकुमार को जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की
सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। यह दर्द विदारक हादसे के बाद लोगों
में चर्चा रही कि ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा न कसने से आये दिन अनहोनी
घटनाएं हो जाती हैं। फिलहाल पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।