तहकीकात न्यूज़ डेस्क लखनऊ
राजधानी दिल्ली में रविवार को चर्चित डांसर सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उन्होंने सदस्यता हासिल की। इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव रामलाल और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे।
सपना चौधरी रविवार सुबह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचीं, यहीं उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गौरतलब है कि भाजपा पूरे देश में इस समय सदस्यता अभियान चला रही है। इसके तहत सपना चौधरी दिल्ली में भाजपा की पहली सदस्य बनी।
बता दें कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी और भोजपुरी गायक खेसारी लाल के लिए सपना चौधरी ने प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने विशाल रोड शो किया था।
भाजपा ने शनिवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 118वीं जयंती पर नौ करोड़ नए सदस्य जोड़ने के लिए देशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में इसका शुभारंभ किया था।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।