गोंडा- बदमाशों ने ठोकर मार कर गिरा दिया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 7 July 2019

गोंडा- बदमाशों ने ठोकर मार कर गिरा दिया


रिपोर्ट -राकेश सिंह 

थाना क्षेत्र खोडारे में राहजनी  का मामला प्रकाश में आया है दुकान से घर लौट रहे व्यवसायी की मोटरसाइकिल लूटी दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यवसाई  की मोटरसाइकिल को तीन बाइक सवार बदमाशों ने ठोकर मार कर  गिरा दिया व लकड़ी के पटरी से हमला बोल मारपीट  कर मोटरसाइकिल छीन लिए पीड़ित ने घटना की सूचना रविवार को खोड़ारे पुलिस को दी गौर थाना क्षेत्र के बभनान निवासी जटाशंकर सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की देर शाम वह गोंडा जिला के खोडारे बाजार स्थित अपनी दुकान को बंद कर  बभनान आ रहा था । बभनान खोड़ारे मार्ग पर अभी वह बभनान से सटे बुकनापुर गांव के समीप पहुंचा था कि वहां हेलमेट पहने एक बाइक पर सवार तीन युवक उसकी मोटरसाइकिल को ठोकर मार दिया जिससे वह सड़क पर गिर गया अभी वह कुछ समझ पाता कि तीनो लकड़ी के पटरे से उस पर हमला बोल दिए वह मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर  मोटरसाइकिल छीन ली । बताया कि उसके मोटरसाइकिल की डिग्गी में दुकान की चाभी सहित अन्य महत्वपूर्ण कागज भी हैं। घटना के बाद वह  किसी तरह से स्थानीय लोगों की मदद से घर पहुंचा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष खोडारे संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है मामले की छानबीन की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।