फर्रुखाबाद - ग्राम विकास अधिकारी से पूछकर शिकायत कर्ता को झूठ साबित का किया निस्तारण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 24 July 2019

फर्रुखाबाद - ग्राम विकास अधिकारी से पूछकर शिकायत कर्ता को झूठ साबित का किया निस्तारण

 


रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने ऑनलाइन शिकायत की प्रक्रिया की शुरुआत है जिसमे शिकायत का 24 घण्टे के अंदर निस्तारण करना जरूरी होता है।लेकिन ऑनलाइन शिकायत ज्यादातर ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय घोटाले की हो रही है।ताजा मामला विकास खण्ड नबाबगंज के गांव गुठिना का सामने आया है गांव के रहने वाले सौरभ दीक्षित ने गांव के प्रधान द्वारा शौचालय बनवाने में सरकारी धन के गबन की शिकायत ऑनलाइन की थी।जिसकी जांच सहायक विकास अधिकारी प्रेमपाल सिंह को सौंपी गई थी।उन्होंने अपने कार्यालय में ही बैठकर ग्राम विकास अधिकारी से पूछकर शिकायत कर्ता को झूठ साबित का उस शिकायत का निस्तारण कर दिया जबकि कोई भी अधिकारी गांव जाकर शौचालयों की गिनती नही की साथ उसकी गुणबत्ता की भी जांच नही कराई।जब शिकायत कर्ता ने फोन से जांच अधिकारी से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि जांच रोजाना 50 आती है हर जगह हम जांच करने नही जा सकते।जो हमने रिपोर्ट लगाई है वही सही है।क्या योगी जी जनता को न्याय दिलाने के लिए यह व्यवस्था लागू की थी लेकिन उनके अधिकारी उसको पलीता लगाने लगे हुए है।जिसका उदाहरण यह कि पंचायती राज पोर्टल पर गांव में 462 शौचालय दर्ज है लेकिन हकीकत में 162 शौचालय बने हुए होने की शिकायत की गई थी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।