रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
विकासखंड शमशाबाद क्षेत्र के गांव नगला सेठ में
चल रहे प्राथमिक विद्यालय के बीचोबीच से निकली है हाईटेंशन लाइन जिससे
बच्चों और अध्यापकों के सिर पर खतरा मंडराता रहता है प्रधानाध्यापिका
सानिया पटेल ने बताया 115 बच्चे पंजीकृत हैं जिसने 86 बच्चे उपस्थित हैं
25 जून को विद्यालय खुला प्रारंभ हुए हैं और हम 25 जून को जब विद्यालय आए
थे इसी दिन मैंने देखा हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा है और इसकी जानकारी
खंड शिक्षा अधिकारी बागीश गोयल को दी और बिजली विभाग के अजय कुमार को भी
लिखित सूचना दी गई आए दिन तेज हवा चलने के कारण लाइन के पास बड़े पेड़ों से
टहनियां जब छूते हैं तो बहुत तेजी से फाल्ट होते हैं जिससे बच्चे और हम डर
जाते हैं साथ अभी किसी भी अधिकारी ने बच्चो के ऊपर खतरा बनी बिजली की
हाईटेंशन लाइन का निस्तारण नही हो सका है।यह सरकारी विभागों का हाल तो आम
जनता की शिकायतों का निस्तारण कैसे किया जाता होगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।