ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास
सावन के पहले सोमवार पर पूरा बनारस शिवमय हो चुका है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए शिवभक्तों से शहर पटा हुआ है। देर रात से ही लोग काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए लाइन लगाए है। इस बीच शिवभक्तों के लिए बनारस पुलिस सहारा बनी हुई है। कदम-कदम पर सुरक्षा के साथ पुलिस वाले शिवभक्तों की मदद कर रहे हैं।
दिव्यांग शिवभक्त को दिया सहारा
गोदौलिया पर शिवभक्तों की लंबी लाइन लगी थी। इसी बीच एक दिव्यांग शिवभक्त भगवान के दर्शन करने में असक्त दिखा। वह लोगों से दर्शन करवाने की गुहार लगा रहा था। दिव्यांग की बात सुन सिगरा थाने का कांस्टेबल शिवकांत शुक्ल आगे आया। उसने दिव्यांग को गोद में उठा लिया और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करवाया। आपको बता दें एसएसपी आंनद कुलकर्णी ने पुलिसवालों को ताकीद किया है कि वो शिवभक्तों से बेहतर बर्ताव करें। उनके साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।