वाराणसी - शेम-शेम...इसने तो अपनी ही गर्ल फ्रेंड की होटल में की गोली मारकर हत्या - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 22 July 2019

वाराणसी - शेम-शेम...इसने तो अपनी ही गर्ल फ्रेंड की होटल में की गोली मारकर हत्या

ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास

पुलिस हिरासत में होटल व्यवसायी सिगरा स्थित होटल अशोक में सोमवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा श्वेता सिंह उर्फ लवलिका(22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवती का शव कमरा नम्बर सात में मिला। सुबह 5 बजे घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर होटल व्यवसायी अमित सिंह को हिरासत में ले लिया। मृतिका के दादा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंडुवाडीह क्षेत्र निवासी श्वेता उर्फ लवलिका के अमित से सम्बंध थे। वह अक्सर होटल में आया करती थी। श्वेता के पिता मनोज सिंह यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे और प्रतापगढ़ में तैनात थे। 3 वर्ष पहले दशाश्वमेध घाट पर स्नान के दौरान उनकी डूबने से मौत हो गई थी। श्वेता की मां की भी मौत हो चुकी है। वह अपने दादा राम इकबाल सिंह के साथ रहती थी।स्वेता की बहन दीक्षा की शादी हो चुकी हैंऔर उसका छोटा भाई शिवम इंटर का छात्र है।
 

फोरेंसिक टीम ने खंगाले सुराग

घटना स्थल पर पहुची फोरेंसिक टीम ने कमरे की तलाशी ली। खून से लथपथ पड़े बेड से भी कुछ जांच के नमूने लिए। सीओ चेतगंज अंकिता सिंह ने भी घटना स्थल पर कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सर्व प्रथम मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

फिर विवादों में होटल अशोक

सिगरा स्टेडियम के ठीक सामने होटल अशोक का विवादों से नाता है। चार महीने पूर्व एक सिंधी व्यापारी के पुत्र का अपहरण कर इसी होटल के कमरे में कैद किया गया था। इसके पहले भी संचालक के परिवार में आपसी मतभेद से लम्बे समय तक होटल बन्द था।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।