रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
सह खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप यादव की
बेटी ने देर रात्रि अपने कमरे में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर
आत्महत्या कर ली शालिनी का शव बेड के नीचे पड़ा मिला पुलिस ने वहीं से
तमंचा भी बरामद कर लिया फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है पुलिस ने
शालिनी के कमरे की अलमारी से एक डायरी भी बरामद की है जिस पर कई पन्नों पर
प्यार मोहब्बत के शेर लिखे हैं फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फील्ड यूनिट ने मौके से कई वस्तुओं से
फिंगर प्रिंट भी लिए हैं शहर की पॉश कॉलोनी जेबी रोड पर बढ़पुर
ब्लाक के सहखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप यादव का मकान है प्रदीप यादव की बेटी
शालिनी बीएससी तृतीय वर्ष में फेल हो गई थी देर रात्रि शालिनी ने पिता की
लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली घटना के समय शालिनी के
पिता मां और दोनों भाई भी घर पर ही थे घटना की सूचना पुलिस को दी गई उधर से
खंड शिक्षा अधिकारी की बेटी के गोली मार लेने की खबर से पूरे शहर में
सनसनी मच गई
पुलिस को शालिनी का शव कमरे में पड़े बेड से नीचे पड़ा मिला
पुलिस को रिवाल्वर में तीन खोखे और तीन कारतूस फंसे हुए मिले शालिनी के
पिता ने पूछने पर पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं दी केवल यह बताया कि
बीएससी तृतीय वर्ष में फेल होने से परेशान रहती थी शालिनी के पिता ने उसके
पास मोबाइल होने से भी इंकार किया फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में लगी थी तभी
एक अलमारी से शालिनी की एक डायरी हाथ लगी जिसमें प्यार मोहब्बत के शेर
लिखे थे यह डायरी पुलिस को काम की लगती है और इससे घटना की दिशा तय हो सकती
है शालिनी के लिखे शेरों का ट्रेड इससे समझा जा सकता है जिंदगी की राहों में बहुत से यार मिलेंगे हम क्या हमसे भी अच्छे हजार मिलेंगे अच्छों की भीड़ में हमें ना भूला देना हम कहां आपको बार बार मिलेंगे घटना
की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लगता है सब का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम कराया जा रहा है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।