रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद
जनपद में पुलिस दबंगई की खबरे आम हो चली है आये दिन मारपीट घर में घुस कर
महिलाओ से मारपीट और लुट जैसे आरोप तो आम बात जैसे ही नजर आते है पीड़ित
एसपी कार्यालय से लेकर दफ्तरों के चक्कत काट कर थक जाते है बिभाग जाच के
नाम पर खाना पूर्ति करता रहता है ताजा मामला फरुखाबाद जनपद के थाना शमसाबाद
क्षेत्र के ग्राम चिलसरा का है जिसमे पुलिस के चौकी इंचार्ज कौशलेन्द्र
गौतम के साथ सिपाही बिना किसी कारण घर में घुस आये और महिलाओ के साथ मारपीट
कर घर में रखे रूपये ७५ हजार रूपये व् सोने चांदी के जेवरात लुटने का आरोप
ग्रामीणों के साथ महिलाओ ने पुलिस कर्मियों पर लगा दिया महिलाओ का आरोप है
की घर में घुसे पुलिस कर्मी बेहद ही नशे में थे और महिलाओ को जमकर पीटा
जिससे २ महिलाओ के चोट भी आई है पुरे मामले पर तक़रीबन आधा सैकड़ा ग्रामीण व्
महिलाये जब एसपी कार्यालय पहुच फ़रियाद सुनाई तो पुलिस अधिकारियो ने मामले
पर जाच की बात कह कर मामले को शांत करा दिया लेकिन सवाल इस बात का खड़ा हो
रहा है बिगत एक सप्ताह के अन्दर पुलिस पर घर में घुस कर मारपीट व् लुट का
आरोप लग गया इस बात से साफ़ है कि रात में पुलिस का पोलिसिंग का तरीका बदल
तो नहीं गया बही जब इस इस पुरे मामले पर एसपी कार्यालय में पीडितो की
फ़रियाद सुन रहे सीओं सदर राम लखन सरोज से इस मामले पर जानकारी ली गयी तो
बताया की महिलाओ ने पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया और इया मामले की सीओं
कायमगंज को जाच कर बिधिक कार्यवाही की बात कही है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।