फर्रुखाबाद में चैनल की खबर का असर... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 26 July 2019

फर्रुखाबाद में चैनल की खबर का असर...

 रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 

फर्रुखाबाद में चैनल की खबर का असर हुआ है पराग दुग्ध संघ में काम करने वाले अजय कटियार की बेटी आस्था ने पीएम और सीएम को एक साल पहले अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए मदद की गुहार लगाई थी जो प्रार्थना पत्र वायरल होने के बाद चैनल ने परेशान बेटियों की खबर को प्रमुखता से चलाई थी। आपको बताते चले आस्था ने पत्र में लिखा है दादा जी मैंने आपकी बड़ी तारीफ सुनी है  कि आप तथा मोदी बाबाजी लड़कियों के लिए काफी कार्य कर रहे हैं बाबा जी मैं दो बहनें तथा दो भाई हूं मेरे पापा पराग डेयरी फर्रुखाबाद में एक श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे हैं लगभग 2 वर्षे पापा को वेतन नहीं मिल रहा मेरी मम्मी की मृत्यु 2 वर्ष पूर्व हो गई है जिससे मेरी मां मेरी बहन की पढ़ाई छूट गई है मैंने आठवीं क्लास अच्छे नंबरों से पास कर ली है



 तथा छोटी बहन ने चौथी क्लास पास कर ली है परंतु मैं अब आगे पढ़ना चाहती हूं पर मेरे पापा की मजबूरी है मैंने सुना है कि आप लड़कियों के लिए काफी कुछ कर रहे हैं मैं तो बहुत उम्मीद के साथ आपको लिख रही हूं कि आपके सहयोग का आशीर्वाद से मेरी मां मेरी बहन की पढ़ाई पूर्ण हो सकेगी जिंदगी भर आपकी आभारी रहूंगी ।चैनल की खबर चलने के बाद जिलाधिकारी मोनिका रानी ने संज्ञान लेकर अजय कटियार को बेटियों सहित अपने कार्यालय पर बुलाया उसके साथ उनको अस्वासन दिया कि बेटी जिस स्कूल में पढ़ना चाहे उसका खर्चा जिला प्रसाशन उठाएगा।अजय कटियार की माली हालत में सुधार लाने के लिए उनको बैंक से कर्जा दिलाकर पशु पालन कराया जाएगा जिससे आने वाले समय मे वह अपनी बेटियों की स्कूल की फीस जमा कर सके।यह अस्वासन मिलने के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।