योगी सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश की पुलिस व पब्लिक के बीच
मित्रवत संबंधों का जैसा नजारा इस समय कानपुर देहात में देखने को मिल रहा
है। शायद आपने कहीं नही देखा होगा। दरअसल जनपद कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक
अनुराग वत्स के द्वारा पिछले सप्ताह कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया
गया। जिसके उपरांत पुलिस आफीसरों के विदाई का चलन इस अंदाज में शुरू हुआ
कि लोग देखकर दंग रह गए। अभी तीन दिन पूर्व मंगलपुर थाना प्रभारी तुलसीराम
पांडे की विदाई समारोह बड़े धूमधाम से हुई थी। वहीं इसके बाद ही अब थाना
सिकंदरा से स्थानांतरित होकर मंगलपुर थाने में तैनाती मिलने के उपरांत थाना
प्रभारी शिवकुमार राठौर को भी फूल माला पहनाकर घोड़ा गाड़ी में बिठाकर
विदाई दी गयी।
इस दौरान डीजे की धुन में लोग थिरकते
दिखाई दिए। सिकन्दरा में उनके कार्यों की सराहना करते हुए सिकंदरा कस्बा
वासियों और क्षेत्र की जनता ने भावभीनी विदाई का आयोजन किया। कार्यक्रम का
पूरा प्रबंध नायक समाज के प्रधान के द्वारा दिया गया। इस दौरान लोगों ने
थाना सिकंदरा में उनके कार्यकाल की खूब प्रशंसा की। साथ ही उनके अच्छे
कामों को याद किया गया। इस मौके पर लोगों की आंखें नम हो गई। इस भाव्य
विदाई कार्यक्रम को देख इंस्पेक्टर शिव कुमार राठौर ने अपनी जिंदगी की
यादगार विदाई बताया। इसके बाद उन्होंने अपने जीवन की इस विदाई के पल को
हृदय को छूने वाले पल कहकर हाथ जोड़कर विदाई ली और मंगलपुर के लिए रवाना हो
गए।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।