रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
जिले के स्थानों पर मॉक ड्रिल के जरिये बाढ़ राहत
कार्यों के लिए बनी रेस्क्यू टीमों ने अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया और
आत्मविश्वास के साथ कहा कि हम तैयार हैं. बाढ़ से निपटने में राजस्व और
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अपने दम- खम का प्रदर्शन किया।बाढ़ से निपटने
के लिए आज अधिकारीयों और कर्मचारियों ने मॉक ड्रिल किया। पांचाल घाट पर
दुर्वाषा ऋषि आश्रम के सामने गंगा में डूबते हुए युवक को बचाने के लिए दो
गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और उसे निकालकर बाहर लाये। बाहर लगे
चिकित्सा कैम्प में डा. दीपक कटारिया के नेतृत्व वाली टीम ने डूबे हुए
व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया। साथ ही आवश्यक हिदायतों के साथ एम्बुलेंस
से लोहिया अस्पताल के लिए रवाना किया गया. इससे पहले जिलाधिकारी मोनिका
रानी ने तीन रेस्क्यू टीमों को मॉक ड्रिल के लिए रवाना किया। अपर
जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि आज तीन स्थानों पांचाल घाट,
अहलादपुर भटौली और ऊगरपुर में मॉक ड्रिल किया गया। इसमें बाढ़ से घिरे
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और बाढ़ के पानी में डूबते व्यक्ति
को निकालने और उसे अस्पताल भेजने के काम को प्रदर्शित करके हमने अपनी
तैयारियों की बानगी ली
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।