कानपुर - जिलाधिकारी ने परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 30 July 2019

कानपुर - जिलाधिकारी ने परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट - अभिलाष

आज जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान व्यक्त किए। जिलाधिकारी ने शिक्षा की गुणवत्ता जांचने हेतु परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय  का औचक निरीक्षण  करने पहुंचे ।वहां उन्होंने बच्चों से उनके नाम पूछे और उनके नाम का मतलब क्या होता है के विषय मे जानकारी कि जिस पर किसी भी बच्चें द्वारा अपने नाम का अर्थ नही बताने पर अध्यापक नवीन तिपाठी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को उनके नाम का अर्थ बताना चाहिए था ताकि उनको यह पता लगे कि उनके नाम का मतलब क्या है।
 

जिलाधिकारी ने लगातार विद्यालय में आने वाली कक्षा तीन की छात्रा साक्षी गुप्ता से उसका नाम लिखवाया जिसे उसके द्वारा सही लिखा गया और साक्षी से क ख ग घ लिखवाया  जिसे उसके द्वारा काफी देर में लिख पाने पर जिलाधिकारी ने अध्यापक पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि लगातार इस बच्ची की उपस्थिति है और हिन्दी लिखने में इसको समस्या आ रही है इसका मतलब की  आप द्वारा बच्चों को  अच्छे से पढ़ाया नही जा रहा है इन बच्चों को अपने  बच्चों की ही तरह पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि आपके बच्चे तो इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ रहे होंगे यदि उनको अध्यापक अच्छे से न पढ़ाए तो आपको कैसा लगेगा उसी तरह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से बच्चों को पढ़ाया जाये।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।