कन्नौज - दबंगों का कहर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 19 July 2019

कन्नौज - दबंगों का कहर

रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी

यूपी के कन्नौज में दबंगों द्वारा जमीन पर अबैध कब्जा को लेकर दबंगों ने महिलाओं पर जमकर लाठी डंडे बरसाये। जिसका वीडियों भी सामने आया है। वीडियों में महिलाओं के साथ मारपीट होती दिख रही है। मामले में कोई कार्यवाही न होने पर पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी के यहाॅ पहुंचकर कैरोसिन डालकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की। जिससे इस मामले को लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मनीपुर्वा के रहने वाले परमेश्वर दयाल पुत्र गोबर्धन की जमीन पर तिर्वा खास के रहने वाले राकेश भदौरिया, अभय व अजीत द्वारा अबैधरूप से जबरदस्ती कब्जा किये जाने का आरोप है। इस जमीनी विवाद को लेकर 12 तारीख को अभय भदौरिया मौके पर पहुंचा और पीड़ित पक्ष की महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगा, जिसको लेकर महिलाओं ने एकजुट होकर लाठी डन्डा लेकर मौके पर पहुंच गयी, जिसके बाद का नजारा इस वीडियो में सामने है, दोनों तरफ से हुई मारपीट का यह वीडियो जिले में वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। तो वहीं पीड़ित पक्ष को न्याय न मिलने के कारण अधिकारियों की चैखट पर आज भी भटक रहा है। वीडियो वायरल होने के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई ठोस कदम नही उठाया गया है। पीड़ित अपनी ही जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किये जाने को लेकर परमेश्वर दयाल अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे जहाॅ न्याय न मिलने के कारण वह एक बोतल में कैरोसीन लेकर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगे, जिसको देखकर कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया और आनन फानन पीड़ित से कैरोसीन की बोतल छीनकर उनको समझाया गया
 
मामले में पीड़ित परमेश्वर दयाल पुत्र गोवर्धन का कहना है कि राकेश भदौरिया एवं उसके पुत्रों ने अज्ञात दबंग बदमाशों को साथ लाकर उसकी जमीन पर अवैध निर्माण करना शुरु कर दिया था तथा जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो सभी दबंगों ने मिलकर उसे लाठी, डंडों एवं लात घूंसों से मारा तथा उसके घर में घुसकर उसके परिवारीजनों के साथ भी बुरी तरह मारपीट करने लगे। पीड़ित ने बताया कि उक्त दबंगों ने पीड़ित की बहू लक्ष्मीदेवी जो कि गर्भावस्था में है उसके पेट में भी लात घूंसों से मारपीट की जिससे उसकी हालत गम्भीर है तथा पीड़ित की पत्नी का भी मारपीट कर हाथ तोड़ दिया एवं जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। वहीं जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार का कहना है कि मनीपुरवा में दो पक्षों को लेकर विवाद था जिसमें पूर्व में ही उपजिलाधिकारी को निर्देशित करके टीम भिजवाई गई थी, परन्तु शुक्रवार को पीड़ित पक्ष पुनः कलेक्ट्रेट आए हुए थे। जिसको लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी से प्रकरण के बारे में बात की तो उनके अनुसार प्रकरण में टीम पहले भेजी गई थी और दोनों पक्षों की उपस्थिति में जमीन की पैमाइश करा दी गई थी तथा विवाद का निस्तारण करा दिया गया था, परन्तु शुक्रवार को पुनः पीड़ित पक्ष कलेक्ट्रेट आए जिसको लेकर उन्होंने पुनः एसडीएम व सीओ तिर्वा को निर्देशित किया है कि शीघ्र ही उक्त प्रकरण का विधिसम्मत तरीके से निस्तारण कराकर रिपोर्ट प्रेषित की जाए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।