रक्षामंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह तीन दिवसीय प्रवास पर 23 अगस्त से
लखनऊ में रहेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बुधवार को बताया कि
रक्षामंत्री 23 अगस्त को सुबह 10:35 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
वहां से ‘स्मृतिका वार मेमोरियल’ कैंट जाएंगे। वहां 11 गोरखा रायफल
रेजिमेंटल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे सीएमएस विशालखंड,
गोमतीनगर व शाम 5:45 बजे बालागंज के सेंट जोजफ स्कूल में कार्यकर्ता
अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।वहीं 24 अगस्त को भी कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल होने सुबह 11:30
बजे सुग्गामऊ गांव, शाम 4 बजे मोतीनगर अग्रवाल कॉलेज व शाम 5:45 बजे
सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई जाएंगे। 25 अगस्त को एक निजी आयोजन में
शिरकत करने के बाद रक्षामंत्री दोपहर 3:50 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।