परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में होने वाली हर एक गतिविधि पर सरकार रहेगी नजर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 22 August 2019

परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में होने वाली हर एक गतिविधि पर सरकार रहेगी नजर



परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में होने वाली हर एक गतिविधि को सचित्र ऑनलाइन करने की व्यवस्था बेसिक शिक्षा परिषद ने की है। इसके लिए बाकायदा मोबाइल ऐप ‘प्रेरणा’ तैयार किया गया है। इस मोबाइल ऐप के उपयोग के संबंध में शिक्षा परिषद ने सचित्र तकनीकी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस नई व्यवस्था से अब शिक्षकों को सही रिपोर्टिंग दर्शानी होगी।मंगलवार को बेसिक शिक्षा के प्रमुख सचिव विजय किरण आनंद ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को बैठक में इसकी जानकारी दी। सभी हेडमास्टरों को एक-एक टैब दिया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन जब स्कूल खुलेगा और बंद होगा। इसके साथ ही एमडीएम के समय बच्चों और शिक्षकों के साथ सेल्फी लेकर ऐप पर अपलोड करनी पड़ेगी।इससे शिक्षकों की उपस्थिति और बच्चों की संख्या की सही जानकारी विभाग को मिलती रहेगी। साथ ही सभी शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर तबादला, पोस्टिंग, पदोन्नति सब ऑनलाइन होगा। हर ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी और हर स्कूल के हेडमास्टर को एक-एक टैब मिलेगा, जिसके माध्यम से रोज हाजिरी लेकर ऐप पर अपलोड करना होगा। इसकी निगरानी शासन स्तर से की जाएगी। प्राथमिक विद्यालयों में यह व्यवस्था लागू होने से जिले के 1368 प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल के लगभग सात हजार शिक्षकों का विवरण ऑनलाइन होगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।