बाराबंकी- सांडों की लड़ाई से भरे बाजार में अफरा-तफरी,सो रहे नगर पंचायत के अधिकारी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 9 August 2019

बाराबंकी- सांडों की लड़ाई से भरे बाजार में अफरा-तफरी,सो रहे नगर पंचायत के अधिकारी





ब्यूरो - योगेश तिवारी

छुट्टा जानवरो ने उत्पाद मचा रखा है मामला आज सुबह का है तहसील फतेहपुर के सराय बाजार का  जहाँ पर सब्जी दुकानदारों और ग्राहकों की भीड़  और बाजार में काफी चहल पहल थी कि तबी अचानक दो सांड लड़ने लगे और बाजार में अफरा तफरी का माहौल सा बन गया लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे , सांड लड़ते लड़ते सब्जियो को रौंदने लगे और आपस खूनी झड़प होने लगी ,फिर कुछ दुकानदार ,बाबू ,मन्नान,और लोगो ने हिम्मत दिखाकर 
छुट्टा जानवरों को वहां से भगाने की कोसिस की,सांडो के इन खूनी लड़ाई में बड़ी घटना भी हो सकती थी ,इन जैसी घटनाओ में कई बार लोगो को चोट भी लग जाती है,और काफी नुक्सान झेलना पड़ जाता है 
बीते कई महीने से आवारा जानवरों से नगरवासियों के लिए भारी मुसीबत बनती जा रही हैं। सांडो और छुट्टा जानवरो की वजह से अब सड़को पे चलना मुश्किल हो गया है,कभी सांडो के लड़ाई में पैदल चल रहे यात्री ,तो कभी वाहनो को नुकसान का सामना करना पड़ जाता है,नगर में हो रही ऐसी घटनाओं से नगर पंचायत की तरफ से आवारा,छुट्टा जानवरो और सांडो के लिए कोई कार्यवाही नही की जा रही है,यहां रहने वाले लोगो के द्वारा शिकायत भी दी जाती है पर अभी तक इस समस्या की अनदेखी ही की जा रही है ,नगर में तो आवारा जानवरो की संख्या इतनी बढ़ती जा रही है कि पटेल चौराहा,सराय बाजार,रेलवे स्टेशन, प्रमुख स्थानों पे इनका कब्जा होता जा रहा है और आम लोगो को इनका सामना करना पड़ रहा। प्रसासन भी ये सब जानते हुए कोई कदम नही उठा रहा है और ये समस्या बढ़ती ही जा रही है,आखिर कब इन जैसी समस्या से नगर वासियो को निजात मिलेगा ,कब शासन प्रसासन की आंखे खुलेगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।