सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर
गोमती नदी के किनारे भगवान विश्वकर्मा का मंदिर बनाया जाएगा। विश्वकर्मा
जयंती पर जो छुट्टी भाजपा सरकार ने खत्म कर दी है, उसे बहाल किया जाएगा।
विश्वकर्मा समाज के तकनीक से जुड़े लोगों को प्राथमिकता के तौर पर लैपटॉप
दिए जाएंगे। 17 अति पिछड़ी जातियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहले दिया
जाएगा।
अखिलेश शनिवार को सपा मुख्यालय में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा
की ओर से आयोजित विश्वकर्मा पूजा समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि
भवन निर्माण और इंजीनियरिंग में भगवान विश्वकर्मा का महान योगदान रहा है।
एक ऐसे समाज का निर्माण भी हो जिसमें एक-दूसरे का सम्मान, प्यार और सहयोग
हो, सबको बराबरी का हक मिले। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने विश्वकर्मा समाज
को बहुत धोखा दिया है। विश्वकर्मा समाज का सहयोग मिला तो सन् 2022 में सपा
की सरकार बन जाएगी।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि जातीय जनगणना हो तो सभी जातियों की संख्या सामने आएगी। फिर उसी हिसाब से उसकी भागीदारी तय हो सकेगी। इस दौरान गोरखपुर के सभासद सौरभ विश्वकर्मा और पूर्व सभासद चंदन विश्वकर्मा ने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि जातीय जनगणना हो तो सभी जातियों की संख्या सामने आएगी। फिर उसी हिसाब से उसकी भागीदारी तय हो सकेगी। इस दौरान गोरखपुर के सभासद सौरभ विश्वकर्मा और पूर्व सभासद चंदन विश्वकर्मा ने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।