राज्य मंत्री स्वाती सिंह के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया
है। शनिवार को मंत्री के निजी सचिव की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में दो
लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही
है।
लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से विधायक स्वाती सिंह मौजूदा समय में प्रदेश सरकार
में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं। जिनके पास महिला एवं बाल विकास
विभाग की जिम्मेदारी है। वह बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को उनके निजी सचिव सुमित कुमार सिंह की ओर से
सिविल लाइंस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। इसमें कहा गया कि विगत
कुछ दिनों से मंत्री स्वाती सिंह के नाम पर कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे हैं।
इनकी ओर से अफसरों व अन्य लोगों पर खुद को मंत्री का करीबी बताकर दबाव
बनाने की कोशिश की जाती है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह काम अशोक
पांडेय व संदीप सिंंह नाम के व्यक्ति कर रहे हैं। जिनकी फोन पर हुई बातचीत
की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। उन्होंने पुलिस को उक्त ऑडियो भी शिकायती पत्र
के साथ सौंपा है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। सिविल लाइंस पुलिस का
कहना है कि दोनों आरोपियों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर
दी गई है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।