सद्भावना विकास मंच उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में विद्युत उपकेंद्र धारी घाट में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 23 September 2019

सद्भावना विकास मंच उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में विद्युत उपकेंद्र धारी घाट में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन



 रिपोर्ट -राकेश सिंह

सद्भावना विकास मंच उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में विद्युत उपकेंद्र धारी घाट में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन ज्ञापन का कार्यक्रम अभिषेक तिवारी (नीरज)की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसके संचालन करता रहे अरविंद सिंह जिसमें अभिषेक तिवारी द्वारा कहा गया की उक्त समस्याओं का निस्तारण शासन व प्रशासन द्वारा अगर समय सीमा में नहीं कराया गया तो सद्भावना विकास मंच उत्तर प्रदेश मैं विकास खंडवा जनपद स्तर पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

 क्योंकि जहां उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के ऊपर विद्युत दरों में 12 फ़ीसदी बढ़ोतरी कर उन गरीब किसानों के ऊपर बोझ डाल दिया है और साथ ही धान की सिंचाई के लिए समय से बिजली नहीं दी जा रही है किसानों के हित में सरकार को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। सद्भावना विकास मंच उत्तर प्रदेश मंच के महासचिव रमेश विश्वकर्मा द्वारा यह कहा गया की विद्युत उपकेंद्र धारी घाट की विद्युत सप्लाई काफी खराब स्थिति में सरकार द्वारा 18 घंटे बिजली देने की बात कही गई वह विद्युत उपकेंद्र धारी घाट गोंडा में क्षेत्रवासियों को ठीक से बिजली भी नहीं मिल पा रही है जिसका सुधार करवाना अत्यंत आवश्यक है। युवा समाजसेवी अरुण पटेल ने कहा कि विकासखंड बभनजोत के अंतर्गत आने वाले मुख्य सड़कें गड्ढा युक्त हैं जिससे क्षेत्रवासियों को विकासखंड मुख्यालय तथा जनपद मुख्यालय आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित बाबू हेमंत राव अरविंद तिवारी रमेश यादव दिनेश तिवारी राहुल पासवान खान इश्तियाक खान मेहराज खान मेराज खान सलटू खान सौरभ रवीश गौतम व सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने उप जिला अधिकारी मनकापुर को ज्ञापन सौंपा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।