रिपोर्टर राजित राम यादव
जिला अस्पताल परिसर में जिले भर के एम्बुलेंस 108 और 102 के ड्राइवर व ईएमटी हड़ताल पर बैठ गए हैं, एम्बुलेंस ड्राइवरों के हड़ताल पर बैठने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है, मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, ड्राइवरों और ईएमटी को पिछले 2 महीने से वेतन नहीं मिला है, ड्राइवरों का कहना है की काम तो उन से 12 गण्टे कराया जा रहा लेकिन वेतन 8 घण्टे का दिया जा रहा है, हमारे वेतन का समय निर्धारित होना चाहिए हर महीने की 1 से 7 तारीख के बीच वेतन मिलना चाहिए,अवकाश के दिन भी हम लोगों से काम लिया जाता है लेकिन उस का वेतन नहीं दिया जाता है, हम लोगों पर फर्जी केस करने का दबाव बनाया जाता है मना करने पर निकाल दिया जाता है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।