दिल्ली में रविवार को बीजेपी की एक जनसभा में दिलचस्प
तस्वीर नजर आई. बुराड़ी के एक कार्यक्रम में दो घंटे देर से पहुंचे दिल्ली
बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी मंच पर ही शेविंग करने लगे. उन्होंने मोबाइल
फोन में देखकर शेविंग की.जब
इस बाबत सवाल पूछा गया तो मनोज तिवारी ने कहा कि वह दो दिन से बेहद व्यस्त
थे. रविवार होने के बावजूद सुबह तड़के से कई कार्यक्रम में व्यस्त रहे और
इसकी वजह से उन्हें समय नहीं मिल पाया. इसलिए जब बुराड़ी वाले कार्यक्रम
में वह पहुंचे तो मंच पर ही शेविंग करने लगे. उन्होंने कहा कि आखिर ये भी
तो स्वच्छता अभियान है.दिल्ली में चुनाव से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी में
अनाधिकृत कॉलोनियों को लेकर जंग तेज हो गई है. मनोज तिवारी ने बुराड़ी से
जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की. उन्होंने मंच से बेहद अहम घोषणा की और कहा
कि प्रधानमंत्री चुनाव से पहले इन कॉलोनियों को नियमित करेंगे.
मनोज तिवारी ने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने को लेकर हमेशा धोखा हुआ है. कांग्रेस ने कई बार लोगों को सर्टिफिकेट बांट दिए, लेकिन वास्तव में जमीन पर कुछ नहीं हुआ.
मनोज तिवारी ने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने को लेकर हमेशा धोखा हुआ है. कांग्रेस ने कई बार लोगों को सर्टिफिकेट बांट दिए, लेकिन वास्तव में जमीन पर कुछ नहीं हुआ.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।