हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख तय हो चुकी है। सत्ता की
कुर्सी के लिए हर पार्टी अपनी जोर अजमाइश में जुट गई हैं। इस खेल में आम
आदमी पार्टी ने बाजी मारते हुए राज्य की 22 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर
दिए हैं। इन सीटों में दिल्ली से सटे एनसीआर की आठ सीटें भी हैं जिस पर
प्रत्याशी के नाम तय हो गए हैं। इन सीटों में महेंद्रगढ़, गुड़गांव, होडल,
पलवल, फरीदाबाद एनआइटी, बड़खल, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद है। इन सीटों पर
प्रत्याशी घोषित होते ही पार्टी अब प्रचार पर अपनी ताकत झोंक देगी। देखें
पूरी लिस्ट
उम्मीदवार विधानसभा क्षेत्र
- अजय शर्मा -महेन्द्रगढ़
- रणवीर सिंह राठी- गुरुग्राम
- करण सिंह डागर- होडल
- कुलदीप कौशिक- पलवल
- संतोष यादव- फरीदाबाद NIT
- धर्मवीर भड़ाना- बड़खल
- हरेन्दर भाटी- बल्लभगढ़
- कुमारी सुमनलता वशिष्ठ- फरीदाबाद

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।