रिपोर्ट -मोबीन मंसूरी
सदर तहसील क्षेत्र में शिक्षक पद पर तैनात पति अपनी शिक्षिका पत्नी की मनमानी से बेहद परेशान है। आरोप है कि शिक्षिका पत्नी फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर पति को ब्लेकमेल कर रही है। पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की आस लगाते हुए एक शिकायती पत्र सौंपा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिम मोहमदिया इण्टर कालेज में सहायक शिक्षक पद पर कार्यरत राशिद पुत्र मोहम्मद इस्हाक खां ने पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह को दिए षिकायती पत्र में कहा है कि वर्ष 2017 में उसकी शादी रेशमा शमशाद पुत्री स्व. शमशाद अहमद निवासी चमनशाह आबादी कलवारी भोजपुरा जिला अलीगढ़ के साथ हुई थी। पत्नी रेशमा भी शिक्षिका है और ग्राम अड़ंगापुर तहसील कन्नौज में तैनात है। पीड़ित राशिद के अनुसार पति-पत्नी कन्नौज में किराए के कमरा लेकर एक साथ रह रहे थे। राषिद का आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी किराए के मकान में अज्ञात लोगों को बुलाकर बैठाती है, जिसका उसने एतराज जताया। पीड़ित के अनुसार विगत दो माह पूर्व जब वह अपने घर हमदर्द नगर डी जमालपुर थाना सिविल लाइन दोधपुर पोस्ट एएमयू आफताब जिला अलीगढ़ गया था। 26 अगस्त को जब वह अपने घर से वापस कन्नौज अपने किराए के मकान में आया तो कमरे में पत्नी के साथ अन्य अज्ञात लोगों को बैठा देखकर एतराज जताया, तभी उक्त अज्ञात लोगों ने उसके साथ धक्का मुक्की की और कमरे से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि उसकी पत्नी रेषमा व अन्य अज्ञात लोगों ने कमरे में घुसने नही दिया, जिसके बाद उसने दूसरी जगह कमरा किराए पर ले लिया और रहने लगा। इस बीच वह अपनी पत्नी रेशमा को अपने साथ रखने का लगातार प्रयासरत रहा, लेकिन रेषमा उसके साथ रहने को तैयार नही हुई। जिसके बाद उसने अपने घरवालों व अन्य रिश्तेदारों को बुलाकर पंचायत डाली, इस दौरान रेषमा ने आरोप लगाया कि उसे मिर्गी के दौरे पड़ते हैं, इसलिए मैं राशिद के साथ नही रहूंगी। साथ ही धमकी दी कि ज्यादा पीछे पड़ोगे तो तुम्हारे घर वालों को फर्जी मुकदमें में फंसा कर जेल में डलवा दूंगी। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार निष्पक्ष जांच कराकर आवष्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।