हर वर्ष की भांति इस बार भी यमुनापार में दशहरे पर तीन नहीं, बल्कि चार पुतलों का मंगलवार को दहन होगा। रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के अलावा इस बार कचरे का पुतला जलाया जाएगा। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर स्थित डंपिंग यार्ड को लेकर यह पु8तला जलाया जाएगा। रामलीला देखने आए दर्शकों ने चौथे पुतले को जलाकर पर्यावरण बचाने का संदेश देने पर बल दिया।
इसके बाद सोमवार को आयोजकों ने चौथे पुतले को कालिया नाग का स्वरूप दिया। करीब 40 फुट ऊंचे इस पुतले को मंगलवार शाम दशहरे पर जलाया जाएगा। आयोजक सुरेश बिंदल ने बताया कि आज का रावण पंचमुखी प्रदूषण सर्प दर्शकों, जनता व क्षेत्र के निवासियों से प्रतिक्रियाएं मिलने के बाद तैयार किया गया है। पंचमुखी कालिया नाग वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण को लेकर बनाया गया है। इसे कचरे से ही तैयार किया गया है। कमेटी ने केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को इस पुतले का दहन करने का आमंत्रण भी दिया है।
रामलीलाओं में कुंभकरण, मेघनाद और अहिरावण का हुआ वध
करीब एक सप्ताह से विभिन्न इलाकों में चल रही रामलीलाओं में सोमवार रात प्रभु श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। यहां मेघनाथ, कुंभकरण और अहिरावण का वध हुआ। पीयू ब्लॉक की रामलीला में दर्शकों को मेघनाथ और लक्ष्मण के बीच डिजिटल युद्घ देखने को मिला। यहां मंगलवार को शाम पांच बजे पुतला दहन होगा। इसके बाद दर्शकों के लिए भजन संध्या होगी। इस बार रावण परिवार के साथ ही प्लास्टिक का भी दहन किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।