योगी सरकार में मंत्री का अजीबो-गरीब बयान बोले,योगी राज में कम हुई गोहत्या, इसलिए जमकर हुई बारिश - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 3 October 2019

योगी सरकार में मंत्री का अजीबो-गरीब बयान बोले,योगी राज में कम हुई गोहत्या, इसलिए जमकर हुई बारिश



 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की 150वीं जयंती के मौके पर 36 घंटे के लिए बुलाए गए विधानसभा  के विशेष सत्र में सरकार के मंत्री और बीजेपी विधायक सरकार की उपलब्धि, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के 16 बिंदुओं समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं. इसी क्रम में योगी सरकार में पशुधन राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद  ने एक अजीबो-गरीब बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि जब से सूबे में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी है, अवैध बूचड़खानों पर अंकुश लग है. इसकी वजह से गोहत्या के मामले में भारी कमी आई है. यही वजह है कि इस बार जमकर बारिश भी हुई. उन्होंने आगे बोलते हुए अपने विभाग की उपलब्धियों का भी जिक्र किया. निषाद ने कहा कि मछुआरों के हित में उनकी सरकार ने कई कदम उठाए हैं. उधर, कृषि मंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार बकरी की प्रजनन क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है. शुरुआत में बकरी चार से पांच बच्चे देती थी, लेकिन वर्तमान में बकरी एक से दो बच्चे ही देती है. हमारी सरकार इस पर काम करवा रही है कि बकरी फिर से चार से पांच बच्चे दे. मंत्री के इस बयान से सदन में खूब ठहाका लगा

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।