पुनीत मिश्रा
खाद्य बिभाग का काला कारनामा
उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों पर भ्रस्टाचार के आरोप लगना कोई नई बात नहीं है जहा भ्रस्टाचार का नया आरोप खाद्य बिभाग के कर्मचारियों पर लग रहा है खाद्य विभाग के कर्मचारियों ने पैसे का लेनदेन करके पहले अविवाहित युवक को विवाहित कर दिया दिया और उसकी पत्नी के नाम राशन कार्ड भी बना दिया है मामला फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद के गांव गुसरापुर है जहा खाद्य तथा रसद की ओर से राशन कार्ड संख्या 215920132232 सोनम सक्सेना के नाम दर्ज है जिसका पति अजय सक्सेना निवासी गुसरापुर राशन कार्ड में दर्शाया गया है जिसकी शिकायत युवक ने खुद से अधिकारियो से की है युवक ने की है युवक ने बताया की वह अभी अविवाहित है पता नहीं कहा से खाद्य बिभाग ने उसको विबाहित करवाकर उसकी फर्जी पत्नी के नाम राशन कार्ड बनवा दिया है
फर्रुखाबाद में ऐसे मामले सामने आना कोई नयी बात नहीं है पहले भी कई ऐसे मामले आ चुके है जिनमे देश विदेश की बड़ी बड़ी हीरोइन के नाम राशन कार्ड खाद्य विभाग में बनाया गया है बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा, करिश्मा कपूर, जैक्लीन फर्नांडिस, दीपिका पादुकोण जैसे कई और फ़िल्मी एक्ट्रेस के नाम फर्रुखाबाद में राशन कार्ड बनने का खेल खाद्य विभाग में पकड़ा गया था लकिन जिम्मेदारों पर कोई कार्यवाही ना करके मामले को रफा दफा कर दिया गया था और सरकार को हजारो रुपए का चुना लगाया गया है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।