पुनीत मिश्रा
मेरापुर फर्रुखाबाद में कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमर सिंह थाना मेरापुर ग्राम पंचायत रूपनगर के गांव नगुनी निवासी नेकराम राजपूत पुत्र रामलाल का 40 वर्षीय पुत्र था। बीते वर्षों पूर्व अमर सिंह ने राजेंद्र नगर स्थित ग्रामीण बैंक से स्यंव सहायता समूह में 5 लाख का कर्जा लिया था।
बैंक से लिए गए कर्ज की भरपाई न कर पाने पर बैंक ने अमर सिंह के नाम करीब 4 माह पूर्व आरसी जारी कर दी। आरसी कट जाने के बाद संग्रह अमीन आये दिन अमर सिंह से तगादा करता था जिससे अमर सिंह टेंशन में रहता था। इसके अलावा अमर सिंह को पुत्री संगीता के हाथ पीले करने की भी चिंता सता रही थी। इन्ही कारणों से बीती रात घर की गैलरी की छत के कुंडे में साड़ी का फंदा डालकर अमर सिंह ने आत्महत्या कर ली। पिता नेकराम ने पुत्र द्वारा आत्महत्या कर लेने के संबंध में पुलिस को सोमवार सुबह सूचना दी।
सूचना मिलते ही मेरापुर थानाध्यक्ष आरके रावत ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दरोगा सोहेल खान ने पंचनामा भरवा कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। अमर सिंह की माता सरला देवी, पत्नी विनीता देवी, पुत्री संगीता देवी, पुत्र अनुज ,विक्रम का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।