राज आर्या
● मांगे पूरी होने तक आमरण अनशन पर डटे रहने का दावा
रुधौली: वर्तमान स्थिति बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल पर किसानों का करोड़ों बकाया एवं गन्ना किसानों के अन्य समस्याओं को लेकर गुरुवार को स्थानीय युवा किसान संगठन ने आमरण अनशन पर बैठ कर धरना प्रदर्शन शुरू किया। धरने की जानकारी होते ही क्षेत्र के किसान भी धरने में शामिल होने के लिए पहुंचे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें जिले में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए भीड़ को धरने में शामिल होने से रोक दिया। दूसरी ओर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समझाने पहुंचे प्रशासनिक अमले एवं शुगर मिल प्रशासन की वार्ता का प्रयास असफल रहा, संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना व आमरण अनशन पर बैठने की बात कही।
बताते चलें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लेकिन बिना प्रशासनिक अनुमति के गन्ना किसानों की समस्या को लेकर युवा किसान संगठन ने दिन में 11 बजे तहसील क्षेत्र के अठदमा स्थित बजाज शुगर मिल गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। पदाधिकारी धरने पर बैठकर गन्ना किसानों के बकाया 72 करोड़ का भुगतान, शुगर मिल में द्वारा रिजेक्ट की गई प्रजाति का सही निस्तारण एवं अन्य समस्याओं को निस्तारण की मांग करने लगे। सूचना पर लगभग 11:30 बजे उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल, तहसीलदार प्रमोद कुमार, प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव के साथ मिल प्रशासन ने वार्ता कर धरने को समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी शुगर मिल के यूनिट हेड को बुलाने की मांग करने लगे। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीश पटेल, उपाध्यक्ष शिवमंगल सक्सेना, राज आर्या, दारा चौधरी, नितेश सिंह, रामपाल यादव, माता प्रसाद गिरि, संजय प्रसाद शर्मा, विपिन चौहान, अजय कुमार चौधरी, बबलू आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।