कैलाश सिंह विकास
डीरेका द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 का प्रथम विद्युत रेल इंजन ‘डब्ल्यूएपी-7’ का निर्माण
वैश्विक महामारी नोवेल कोरोनावायरस (COVID-19) के कारण घोषित लॉकडाउन के चलते डीजल रेल इंजन कारखाना में उत्पादन गतिविधियां लम्बे अंतराल से ठप पड़ी थी । 48 दिनों के लॉकडाउन के उपरांत, आज से एक सप्ताह पूर्व दिनांक 09 मई को आवश्यक दिशानिर्देशों के अनुरूप डीरेका कार्यशाला में केवल परिसर स्थित आवासों में रहने वाले कर्मचारियों के माध्यम से अधिकतम 33% फॉर्मूला के आधार पर सेवा लेकर कार्य आरम्भ हुआ था । इसी क्रम में आज दिनांक 16 मई को डीजल रेल इंजन कारखाना लोको टेस्ट शॉप में लॉकडाउन के दौरान डीरेका निर्मित वित्तीय वर्ष 2020-21 का प्रथम विद्युत रेल इंजन ‘डब्ल्यूएपी-7’ रवाना किया गया । इस अवसर पर मौजूद डीरेका कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया । मात्र एक सप्ताह में लगभग 500 डीरेका कर्मियों के अथक प्रयास से इस विद्युत रेल इंजन का निर्माण वास्तव में डीरेका के लिए ऐतिहासिक है ।
उपरोक्त 6000 अश्व शक्ति डब्ल्यूएपी-7 विद्युत रेल इंजन संख्या- 37359 को पूर्व मध्य रेलवे के गोमोह (GOMOH) विद्युत शेड को भेजा जा रहा है ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।