सांसद रवि किशन ने औरैया में हुए मजदूरों के दुर्घटना पर जताया दुख - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 16 May 2020

सांसद रवि किशन ने औरैया में हुए मजदूरों के दुर्घटना पर जताया दुख


कृपा शंकर चौधरी

 सांसद रवि किशन ने औरैया में हुए मजदूरों के साथ दुर्घटना पर जताया दुख


गोरखपुर।औरैया में प्रवासी मजदूरों के दुर्घटना उपरांत मृत्यु को लेकर गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन  बहुत ही दुखी नजर आए उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से अपने दर्द को बयां किया । उन्होंने तमाम मजदूर भाइयों से अनुरोध किया कि आप लोग परेशान ना हो सरकार आपके लिए साधन की व्यवस्था कर रही हैऔर कृपया पैदल ना चले। हाथ जोड़कर सांसद रवि किशन ने मजदूरों भाइयों से यह अनुरोध किया आप जहां है वहीं रहे !  सांसद रवि किशन ने कहा माननीय रेल मंत्री पीयूष गोयल जी और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य महाराज जी ने यह आश्वासन दिया है कि सरकार पूरी समुचित व्यवस्था के साथ ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की हैऔर रोज सैकड़ों ट्रेनों का अलग-अलग राज्यों सेे आवागमन शुरू हो गया है।  जिससे अभी तक लाखों मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम सरकार द्वारा किया गया है और यह क्रम जारी रहेगा । जो लोग अभी अपने घर नहीं पहुंच पाए हैं उनको भी सरकार जल्द से जल्द उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाएगी । सदर सांसद ने उन तमाम मजदूर भाइयों से आग्रह किया कृपया आप जल्दबाजी ना करे आप लोग घर में रहे जहां है वहीं रहें जल्द ही आप लोग भी सुरक्षित अपने घर पहुंचेंगे । आगे उन्होंने कहा कि इस हादसे में जान गवा चुके  उन मजदूर भाइयो और उनके परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदना है और हर संभव मदद उनके परिवार तक हम लोग पहुंचाने का प्रयास करेंगे । 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।