मयंक पाण्डेय अमेठी
थाना जगदीशपुर पुलिस ने 5 अपराधियो को पकडने मे कामयाबी हासिल की है
अमेठी । एएसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अखिलेश प्रजापति थाना जगदीशपुर मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर 05 अभियुक्त 1. राजेन्द्र उर्फ इन्दर, 2. भरत पासी, 3. जंगबहादुर, 4. सोहनलाल, 5. शिवचरन को करीडीह बाग से समय करीब 04:30 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया ।
एएसपी ने बताया कि अभियुक्त राजेन्द्र की तलाशी से 1 तमंचा, 2 कारतूस 315 बोर, 1 जोड़ी झुमका व 1 अदद पायल, अभियुक्त भरत पासी की तलाशी से 1 तमंचा, 3 कारतूस 12 बोर, 1 मंगलसूत्र, 1 अदद पायल, अभियुक्त जंगबहादुर की तलाशी से 1 हाफ पेटी चांदी की, 1 अदद सोने का झुमका, 1 अदद सोने का टप्स, 25 ग्राम अवैध स्मैक, अभियुक्त सोहनलाल की तलाशी से 1 सोने का झुमका, 2 अदद चांदी की पटुली तथा 25 ग्राम अवैध स्मैक, अभियुक्त शिवचरन की तलाशी से 1 अदद सोने का लॉकेट, 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ । बरामद आभूषण के बारे में पूछने पर दिनांक 27.05.2020 की रात्रि में ग्राम नबीगंज व नेवाज थाना हरचन्दपुर जनपद रायबरेली से चोरी करना बताया । अपराधियों का पुराना भी अपराधिक रिकार्ड रहा है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।