कृपा शंकर चौधरी
गोरखपुर के सदर सांसद ने उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के साथ कूड़ाघाट स्थित टीवी वार्ड का किया निरीक्षण
सदर सांसद ने जिला अस्पताल में डॉक्टर नर्स सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
सदर सांसद ने कहा डॉक्टर है धरती के भगवान
गोरखपुर। सदर सांसद रवि किशन ने सबसे पहले सर्किट हाउस में स्वास्थ्य मंत्री के साथ प्रेस वार्ता में हिस्सा लिया इसके बाद वह कूड़ाघाट स्थित टीवी वार्ड का निरीक्षण करने स्वास्थ्य मंत्री के साथ पहुंचे तत्पश्चात वह जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर उन्होंने कोरोना वार्डो में काम कर रहे डॉक्टरों और नर्सों , सफाई कर्मियों को सर्टिफिकेट दिया । सांसद रवि किशन ने कहा कि इस महामारी में डॉक्टर नर्स सफाई कर्मियों की भूमिका अहम है वह अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल कर रहे हैं जिससे उनका सम्मान के साथ-साथ हौसला अफजाई भी होगा सांसद रवि किशन ने कहा कि मैं गोरखपुर सदर का सांसद हूं और मेरी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि इस महामारी में जितने भी डॉक्टर और नर्स अपनी जान की परवाह किए बिना देश कि सेवा में लगे हुए हैं उनका साथ व सहयोग देना हमारा नैतिक जिम्मदारी भी है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।