राजेश कुमार चौधरी कैंंपियर गंज
बी आर डी में मृत कोरोना पेसेंट गोरखपुर का या महराजगंज का
कैपियर गंज गोरखपुर। कोरोना के संक्रमण के चलते महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र से पांच किमी दूर गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाना के ठाकुरनगर के रहने वाले शख्स की मौत हो गई है। बीमार होने की वजह से वह नजदीक फरेंदा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा था। जहां से उसका नमूना महराजगंज से जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया था। शख्स का इलाज भी गोरखपुर में चल रहा था। सीएमओ डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि कैम्पियरगंज क्षेत्र के ठाकुरनगर के संक्रमित की मौत हो गई है। आधिकारिक रूप से उसका रिकार्ड गोरखपुर में है।
मुंबई से पैदल आया था कैम्पियरगंज का शख्स
कैम्पियरगंज के ठाकुरनगर निवासी 45 वर्षीय युवक एक सप्ताह पहले मुंबई से पैदल और कहीं-कहीं लिफ्ट लेकर आया था। घर आने पर उसकी तबीयत खराब हुई तो फरेंदा सीएचसी में भर्ती हुआ। गुरुवार को सीएचसी से उसे महराजगंज भेजा गया था। उसका नमूना जांच के लिए भेजने के साथ ही उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज भेज दिया था। जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य प्रशासन इसे गोरखपुर का केस मान रहा है।
जिले में इस समय सात एक्टिव केस
महराजगंज में अब तक 15 लोगों में कोरोना संक्रमण मिल चुका है। लेकिन एक के गोरखपुर के कैम्पियरगंज का निवासी होने के कारण उसे गोरखपुर का केस माना जा रहा था उसकी मौत हो चुकी है। अब तक जो 14 लोग संक्रमित मिले हैं, उनमें से इलाज के बाद छह जमातियों सहित सात संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इस समय महराजगंज के सात संक्रमितों का मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।