लखनऊ ब्यूरो
सरकार के दबाव में प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष का हो रहा है उत्पीड़न- वीरेंद्र चौधरी
सरकार ने जान-बूझकर अजय कुमार लल्लू की केस डायरी नहीं पेश किया
मजदूरो की सेवा का बदला ले रही है भाजपा सरकार- वीरेंद्र चौौधरी
लखनऊ, 28 मई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत की तारीख को 30 मई करने पर हैरानी जताते हुये कहा कि केस की सुनवाई आज होने वाली थी लेकिन योगी सरकार के दबाव में हमारे प्रदेश अध्यक्ष की सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी गयी है।
वीरेंद्र चैाधरी ने कहा कि अजय कुमार लल्लू उत्तर प्रदेश विधानसभा के दो बार के सम्मानित सदस्य है। उनके साथ आम अपराधियो के साथ बर्ताव हो रहा है जो एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के अधिकारों का हनन है। आज 28 तारीख को सुनवाई होने वाली थी लेकिन जानबूझकर केस डायरी पेश नहीं की गयी।
श्री चैाधरी ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से मजदूरांे की सेवा करने का बदला ले रही है। प्रदेश के मजदूर योगी सरकार को कभी माफ नही करेंगे। योगी सरकार अजय कुमार लल्लू के केस में हीला-हवाली कर न सिर्फ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का उत्पीड़न कर रही बल्कि मजदूरों का अपमान कर रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।