प्रतिनिधि बस्ती
7 मई से अनवरत सेवा कार्य चौथे लॉक डाउन तक चलता रहेगा -आनंद मार्ग सेवादल बस्ती
बस्ती । कोविड19 कोरोना महामारी के चलते अन्तर्राज्यीय भाग दौड़ में बस्ती से गुजर रहे भूखे प्यासे श्रमिक भाइयों व बहनों को भोजन व जल उपलब्ध कराने में आनंद मार्ग सेवादल की बस्ती टीम लगी हुई है।
आनंद मार्ग प्रचारक संघ बस्ती केभूक्ती प्रधान जनरल राम उजागिर ने बताया कि टीम के प्राण स्रोत तौलू प्रसाद अरूप मनोज कुमार , व श्री शिव शंकर का अदम्य साहस व निरंतर क्रियाशीलता ने इस सेवा कार्य में विशेष रंग लाया है। बस्ती बाईपास पर अमहट पुल से टोल प्लाजा तक तथा किसान डिग्री कॉलेज बस्ती प्रांगण में सरकारी बसों से पहुंचने वालों के बीच यह सेवा कार्य 7 मई 2020 आनंद मार्ग - संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी के जन्मोत्सव आनंद पूर्णिमा से अद्यतन चल रहा है और 31 मई 2020 तक चलता रहेगा। टीम के अन्य सहयोगी पुरुष वर्ग में श्याम बिहारी अतुल रमाकांत तनमय कुमार व तौलू प्रसाद के विशेष सहयोगी कर्मचारी गण तथा महिला टीम में दीदी समिता कुशलावती तोषी कमलावती, मुस्कान, अनामिका, व रेनू तथा तोषी की सहेलियों द्वारा समय पर पूड़ी, हलवा, सब्जी, वेज बिरयानी तैयार कर पैकेट बनाने में विशेष योगदान है।
सेवा कार्य के अंतिम सप्ताह में लखनऊ के क्रियाशील दादा संतराम , निवास , व पीयूष का आर्थिक सहयोग सेवाव्रत में सराहनीय कार्य किया । ऐसे सामयिक सहयोग के लिए बस्ती भूक्ती की ओर से कोटिशः धन्यवाद।भगवानपुर यूनिट की दीदी ज्ञानमती का राशन सहयोग व केऊवा जप्ती की शकुंतला का राशन सहयोग भी सराहनीय रहा। आर्थिक सहयोग करने वाले सैकड़ों समाजसेवियों को बार-बार हृदय से धन्यवाद अर्पित करते हुए आशा करता हूं कि यदि लॉक डाउन आगे बढ़ता है तो सब के सहयोग से सेवा कार्य पर आगे भी विचार होगा।
अंतिम सेवा कार्य 31 मई 2020 को आनंद मार्ग जागृति गड़गोडिया बस्ती पर अखंड कीर्तन प्रातः 8:00 से 11:00 के साथ पूरा कर विचार विमर्श कर अगला कार्यक्रम घोषित होगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।