वाराणसी : भाजपा आमजनों को बांट रही सैनिटाइजर व फेस मास्क - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 29 May 2020

वाराणसी : भाजपा आमजनों को बांट रही सैनिटाइजर व फेस मास्क

कैलाश सिंह विकास

भाजपा आमजनों को बांट रही सैनिटाइजर व फेस मास्क

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार काशी एवं गोरक्ष क्षेत्र के संगठन महामंत्री रत्नाकर जी और महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में महानगर के तीनों विधानसभा के तेरहों मंडल में *सब्जी वाले, ठेले वाले, फेरीवाले तथा आमजनों की बीच सैनिटाइजर व फेसमास्क* का वितरण किया जा रहा है।
महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ "मुन्ना" ने बताया कि दक्षिणी विधानसभा में आलोक श्रीवास्तव, उत्तरी विधानसभा में जगदीश त्रिपाठी और कैंट विधानसभा में अभिषेक मिश्रा की देखरेख में सैनिटाइजर और फेस मास्क वितरण का वितरण किया जा रहा है। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उन सभी लोगों को जागरूक भी कर रहे थे।
आज शुक्रवार को आत्मा विशेश्वर, डॉ हरि केशरी, डॉ अनुपम गुप्ता, नीरज जायसवाल, किशोर कुमार सेठ "मुन्ना", सिद्धनाथ शर्मा,संदीप चौरसिया अभिषेक वर्मा, अजय प्रताप, गोपाल गुप्ता, अभिजीत भारद्वाज,अभय यादव,रत्नेश गुप्ता, सचिन सिंह, तारकेश्वर गुप्ता, अवनीश गुप्ता, विवेक जायसवाल, गनेश गुप्ता, बच्चा मिश्रा, प्रमोद बरनवाल, अजय शुक्ला,ज्योति प्रसाद, विजय साहनी, कृष्णनंदन साहनी आदि कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में उपस्थित होकर वितरण में  सहयोग कर रहे थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।