राजित राम यादव बस्ती
बस्ती के गांव भी कोरोना की चपेट में
कोरोना महामारी से अब केवल शहर ही नहीं गांव भी अछूते नहीं रह गए हैं कोरोना पॉजिटिव का ताजा मामला हर्रैया तहसील थाना कप्तानगंज दुबौला चौकी अंतर्गत हरदी खास का है जहां एक तीस वर्षीय युवक नाम रामलाल उम्र 30 पुत्र जीतलाल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग, राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पॉजिटिव युवक के साथ परिवार एवं अगल-बगल के 24 और लोगों को क्वॉरेंटाइन के लिए अस्पताल भेज दिया गया। संक्रमित युवक विगत दस मई को मुंबई से ट्रक के द्वारा बस्ती आया था। मिली जानकारी के अनुसार कोइलपुरा के एक व्यक्ति को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम क्वॉरेंटाइन के लिए ले गई है जो पीड़ित व्यक्ति को रिसीव करने अपनी बाइक से गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे गांव के निवासियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है, हालत गंभीर ना हो इसके लिए
सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कहा गया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।