वंदे भारत मिशन के अंतर्गत ढाका से एयर इंडिया का विमान 68 लोगों को लेकर वाराणसी पहुंचा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 2 June 2020

वंदे भारत मिशन के अंतर्गत ढाका से एयर इंडिया का विमान 68 लोगों को लेकर वाराणसी पहुंचा

कैलाश सिंह विकास

वंदे भारत मिशन के अंतर्गत ढाका से एयर इंडिया का विमान 68 लोगों को लेकर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा

जिला प्रशासन द्वारा सभी यात्रियों को तीन बसों के माध्यम से उनको घरों के लिए किया गया रवाना


        वाराणसी।  वंदे भारत मिशन के अंतर्गत ढाका से मंगलवार को एयर इंडिया का विमान 68 लोगों को लेकर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। जिला प्रशासन द्वारा सभी यात्रियों को उनके गृह जनपद बसों के माध्यम से भेजा गया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार एयर इंडिया के इस विमान को आने से पूर्व अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल अतुल कुमार के निर्देशन में पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव एवं अन्य लोगों द्वारा यात्रियों को उनके गृह जनपद को भेजे जाने हेतु बसु से रवाना किया गया।
         अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल अतुल कुमार ने बताया कि वाराणसी हवाई अड्डा पर अंबेडकरनगर, बस्ती, गोरखपुर कुशीनगर, देवरिया, गोंडा, बहराइच, पीलीभीत, अलीगढ़, गाजीपुर, बलिया एवं छपरा जनपदों के आए 68 यात्रियों को उनके गृह जनपदों को भेजने के लिए अंबेडकरनगर, बस्ती, गोरखपुर कुशीनगर एवं देवरिया, गोंडा, बहराइच, पीलीभीत एवं अलीगढ़ तथा गाजीपुर, बलिया एवं छपरा की तीन रूट प्लान बना कर तीन बसों के माध्यम से इन सभी यात्रियों को उनके गंतव्य को रवाना किया गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।