राजस्थान के राज्यपाल ने जाना काशी का हाल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 2 June 2020

राजस्थान के राज्यपाल ने जाना काशी का हाल

कैलाश सिंह विकास

राजस्थान के राज्यपाल ने जाना काशी का हाल

       राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज मंगलवार को प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल को फोन कर उनका और बनारस हालचाल लिया। साथ ही यह भी जानकारी लिए की लॉक डाउन के दौरान लोगों की क्या और किस तरह से मदद की गई। जरूरतमंद लाभान्वित हुए राज्य मंत्री ने विस्तार से उन्हें किए गए सेवा कार्य से अवगत कराया। बताया कि लॉक डाउन के शुरुआत से भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सेवा में लगे रहे। यथासंभव भोजन के पैकेट और सूखा अनाज का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त मास्क सैनिटाइजर का भी पर्याप्त मात्रा में जरूरतमंदों में वितरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।