प्रधानमंत्री द्वारा कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की संस्तुति पर सदर सांसद रवि किशन ने दिया धन्यवाद - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 26 June 2020

प्रधानमंत्री द्वारा कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की संस्तुति पर सदर सांसद रवि किशन ने दिया धन्यवाद

कृपा शंकर चौधरी

 प्रधानमंत्री द्वारा कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की  संस्तुति पर सदर सांसद रवि किशन ने  दिया धन्यवाद

 गोरखपुर । सदर सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री द्वारा कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट धोषित करने के बाद आम जनता की तरफ से हार्दिक बधाई दी है। अनुमानतः लगभग डेढ़ लाख से ऊपर लोग प्रतिदिन गोरखपुर और पूर्वांचल में इस इस एयरपोर्ट द्वारा पूर्वांचल में आएंगे इसके लिए सदर सांसद रवि किशन ने पूर्वांचल के लोगो के साथ खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी और इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। 
पत्रकारों को इस उपलब्धि के बारे मे बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र और  सांसद बनने के बाद प्रधानमंत्री ने कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित किया है इसलिए सांसद रवि किशन आम जनता को बधाई देता है साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक धन्यवाद देता हूँ क्योंकि  प्रधानमंत्री ने इस कार्य से पूर्वांचल के लोगों का ध्यान रखा है। 
बताते चलें कि सांसद रवि किशन पूर्वांचल के लोगों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहते हैं संसद में जब भी प्रश्नकाल चलता है सांसद रवि किशन पूर्वांचल के लोगों के लिए प्रश्न उठाते हुए नजर आ जाते हैं । इसके बाद आज जब प्रधानमंत्री यशस्वी नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया है उसके बाद सांसद रवि किशन ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोटि कोटि बधाई दी है साथ ही साथ उन्होंने  योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भी धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि यह हमारे पूर्वांचल के लिए  बड़े गौरव का विषय है ।
कुशीनगर एयरपोर्ट अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन गया है।  केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है अब, यूपी का यह चौथा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने से मुख्य लाभ:

 1. बौद्ध तीर्थयात्रियों के लिए सीधी कनेक्टिविटी।

 2. एक भारी आबादी बैंकॉक और खाड़ी देशों में काम कर रही उनके लिए अब राहत।

 3. भविष्य में बैंकॉक और खाड़ी देशों के लिए सीधे कनेक्शन हो सकते हैं।

 4. पूर्वांचल का समग्र विकास होगा।

 5. रोजगार और विकास का एक द्वार खुलेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।