कृपा शंकर चौधरी
गोरखपुर फायर सर्विस प्रमुख डी. के. सिंह को राष्ट्रीय जन मंच ने किया सम्मानित
कोविद 19 वायरस के चलते फैली महामारी के दौरान जिन लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर मानवता की रक्षा हेतु जो अभूतपूर्व कार्य किया है ,ऐसे लोगों को राष्ट्रीय जन मंच ( सामाजिक संगठन )के तरफ से सामाजिक कार्य को देखते हुए सम्मानित किया जा रहा है ।
गोरखपुर के फायर सर्विस प्रमुख डी. के. सिंह ऐसे ही एक उदाहरण है जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान
शहर के कोने - कोने मे जाकर सैनिटाइजिंग मशीन से छिड़काव का काम कराया । कही से भी खबर मिलने पर तुरंत सक्रिय होकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मशीन से सैनिटाइजिंग का जो काम लॉक डाउन में शुरू हुआ वह अभी भी जारी है।
गोरखपुर के फायर विभाग के प्रमुख डी. के. सिंह व उनकी टीम मे शामिल राघवेंद्र शाही, संजीव ,शंभू सिंह ,प्रेम सिंह आदि को राष्ट्रीय जन मंच के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने राष्ट्रीय जन मंच का सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया ।
सम्मान पत्र देते समय राष्ट्रीय जन मंच के जिला प्रभारी रविंदर जायसवाल, मिडिया प्रभारी जय प्रकाश प्रजापति व रवि गुप्ता ( अधिवक्ता एवं पत्रकार) भी मौजूद रहे ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।