दबंग सफाई कर्मी के कारनामे केवल फोटो ही खिंचवा कर डकार जाते हैं पगार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 12 July 2020

दबंग सफाई कर्मी के कारनामे केवल फोटो ही खिंचवा कर डकार जाते हैं पगार

राकेश सिंह मनकापुर/गोण्डा 

दबंग सफाई कर्मी के कारनामे केवल फोटो ही खिंचवा कर डकार जाते हैं पगार

मनकापुर गोण्डा: गाँव में तैनात सफाईकर्मी ग्राम प्रधान एंव विकास कर्मियों के मिलीभगत से प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहे है।
ऐसा ही एक मामला मनकापुर विकास खण्ड के राजस्व ग्राम मधईपुर के दुल्हियातिवारी गांव में देखने को मिला है।
हुआ यह की गांव के प्राथमिक विद्यालय एवं गांव के सम्मय माँ स्थान पर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है।
बाइक से भागते सफाई कर्मी
जिसे तैनात सफाईकर्मियों को साफ़ करना होता है, इसके लिये इस डिजिटल युग में सफाई के दौरान फोटो निकाल कर विभागीय औपचारिकता पूरी करने के लिये सफाई कर्मी विद्यालय पहुँचे,अलग-अलग दिशा से सफाई करते हुए फोटो बनवा रहे थे कि इसकी भनक गांव वालो को लग गयी। 
जबतक गांव वाले इकट्ठा होकर गांव में सफाई करने के लिये सफाई कर्मियों पर दबाव बनाते, सफाई कर्मी मौके की नजाकत को देखते हुए यह कहते हुए बाइक से निकल गए कि जिसको जहाँ शिकायत करना हो शिकायत कर दे। मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते है। हम केवल फोटो निकालने आये थे और निकाल कर जा रहे है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।