अमेठी की खबर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 14 July 2020

अमेठी की खबर

मयंक पाण्डेय अमेठी

 पुलिस ने 25 हजार का इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार
अमेठी 14 जुलाई 2020 पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.07.2020 को प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह थाना संग्रामपुर मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोइया अमेठी बार्डर से मु0अ0सं0 251/20 धारा 2/3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित व रूपये 25,000/ पुरस्कार घोषित अपराधी वीरेन्द्र कुमार यादव पुत्र बसन्त कुमार नि0 कोरारी गिरधरशाह थाना व जनपद अमेठी को समय करीब 9:30 बजे प्रात: गिरफ्तार किया गया ।
मयंक पाण्डेय अमेठी

थाना अमेठी पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में   कल दिनांक 13.07.2020 को उ0नि0 बृजभूषण पाठक थाना अमेठी मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 338/20 धारा 323/504/506/308 भादवि में वांछित अभियुक्त राजदेव यादव पुत्र स्व0 हरिराम नि0 ग्राम पूरे मुरार मजरे शहरी थाना व जनपद अमेठी को ग्वाल चौराहा ग्राम शहरी से समय करीब 10:00 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर मारपीट की घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस का डण्डा उसके घर से बरामद हुआ । थाना अमेठी द्वारा विधिक कार्यवाही की गई ।
मयंक पाण्डेय अमेठी

 स्मृति ईरानी ने आज दूसरे दिन भी  ई  चौपाल के माध्यम से किया अमेठी की जनता से संवाद

अमेठी 14 जुलाई 2020  आपकी दीदी आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्मृति इरानी महिला एवं बाल विकास व वस्त्र मंत्री भारत सरकार, सांसद अमेठी ने मंगलवार  को दूसरे दिन अपने संसदीय क्षेत्र के चार और गांवों में चौपाल लगाकर वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से  सांसद चौपाल ई सेवा के जरिए अपनों से सीधी बात की और उनकी समस्याओं को सुना और एक-एक कर सभी की समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से बात की। 

अमेठी सांसद बनने के  साथ ही स्मृति ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से सीधे मिलने व उनकी समस्या जानने के लिए आपकी दीदी आपके द्वार कार्यक्रम की शुरूआत की थी और अपने हर दौरे में वह किसी न किसी गांव में पहुंचकर जनता के बीच जिम्मेदार अधिकारियों के साथ चौपाल लगाकर समसयाओं को सुनकर उनका निदान करती थी। 

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिध विजय गुप्ता ने बताया कि दूसरे दिन दीदी ने जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र के निहालगढ के मोर्चा तेतारपुर ,  मोहना पश्चिम के गयासपुर, सिन्दुरवा के पा लिया पश्चिम व ऊचगांव के निहालगढ सैदापट्टी गांव के लोगों से सीधी बात की उनकी समस्याओं को सुना और एक-एक की पीड़ा को समझा और निदान कराने का भरोसा दिलाया। प्रशासनिक स्तर पर सीडीओ पूरे कार्यक्रम में समन्वयक की भूमिका का निर्वाहन कर रहे हैं। सांसद प्रतिनिध ने बताया कि संवाद कार्यक्रम के आयोजन में सेक्टर संयोजक के साथ ही प्रियंक हरि विजय तिवारी उर्फ धीरू, महेंद्र पांडेय, राजू सिंह, विषुव मिश्र, अंशु व शुभम को लगाया गया है। बुधवार को दीदी अमेठी विधान सभा क्षेत्र के चार गांव के लोगों  से सीधी बात करेंगी। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।