कैलाश सिंह विकास
कोरोना अपडेट
वाराणसी। सोमवार शाम पांच बजे से लेकर मंगलवार शाम पांच बजे तक की कोरोना रिपोर्ट बीएचयू लैब से प्राप्त हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 48 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं। इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या अब 936 हो गयी है।47 वर्षीय पुरुष, अखरी पानी की टंकी, चितईपुर वाराणसी। ये कपड़ों के व्यापारी हैं।
64 वर्षीय महिला, सराय नंदन, गोपी चाट भंडार के समीप, खोजवा। ये गृहणी हैं।
70 वर्षीय महिला, सराय नंदन गोपी चाट भंडार के समीप, खोजवा। ये गृहणी हैं।
24 वर्षीय पुरुष, डिटेल नहीं है।
51 वर्षीय पुरुष, विश्वकर्मा कुटी, कोइराजपुर, हरहुआ, थाना बड़ागांव। ये मोटर मैकेनिक हैं।
30 वर्षीय महिला, संजय नगर कॉलोनी, पहाड़िया लालपुर थाना सारनाथ। ये ग्रहणी है।
45 वर्षीय पुरुष, लहुराबीर रामकटोरा थाना चेतगंज। ये ज्वेलरी व्यापारी हैं।
24 वर्षीय पुरुष, परमहंस नगर, पांडेपुर। ये छात्र हैं।
35 वर्षीय महिला, संजय नगर कॉलोनी पहाड़िया लालपुर थाना सारनाथ। ये गृहणी हैं।
48 वर्षीय पुरुष, गिरी नगर एक्सटेंशन, बिर्दोपुर थाना सिगरा। मेडिसिन होलसेल की दुकान है।
40 वर्षीय पुरुष, कायस्थ टोला प्रहलाद घाट थाना आदमपुर। जनरल स्टोर की दुकान है।
25 वर्षीय महिला, जवाहर नगर एक्सटेंशन, गुरुधाम कॉलोनी थाना भेलूपुर।
45 वर्षीय पुरुष, गणपति पांडे एनक्लेव, घंटी मिल रोड थाना सिगरा। ये डीआरएम ऑफिस में काम करते हैं।
55 वर्षीय पुरुष, बुद्धा सिटी कॉलोनी फेस दो थाना सारनाथ। ये बस्ती में एसडीएम है।
64 वर्षीय पुरुष, काशी विद्यापीठ के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं।
50 वर्षीय पुरुष, स्वास्तिक अपार्टमेंट थाना लंका। रेल विकास निगम लिमिटेड में काम करते हैं।
60 वर्षीय महिला, गणेशगंज मध्यमेश्वर मैदागिन थाना कोतवाली। ये ग्रहणी हैं।
57 वर्षीय पुरुष, देव नगर कॉलोनी सेक्टर ए, डीएलडब्लू कंचनपुर, थाना मंडुआडीह। ये रेलकर्मी हैं।
33 वर्षीय पुरुष, प्रफुल्ल नगर कॉलोनी, थाना लंका। मोबाइल की दुकान है।
32 वर्षीय महिला, खोजवा बाजार थाना भेलूपुर।
40 वर्षीय पुरुष, अशोकपुरम कॉलोनी मीरापुर बसही, थाना शिवपुर। एनजीओ में काम करते हैं।
5 वर्षीय बालक, गणेश महल जंगम बाड़ी थाना भेलूपुर।
23 वर्षीय पुरुष, औरंगाबाद थाना चेतगंज। ये छात्र हैं।
42 वर्षीय पुरुष, सूरजकुंड लक्सा। ये साड़ी के व्यापारी हैं।
54 वर्षीय पुरुष, फुलवरिया कैंट, थाना कैंट।
48 वर्षीय पुरुष, दीनदयालपुर थाना सारनाथ।
61 वर्षीय पुरुष, नरिया बीएनएस स्कूल के समीप थाना लंका। आईआईटी बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं।
36 वर्षीय पुरुष, गढ़वासी टोला थाना चौक। ये व्यापारी हैं।
28 वर्षीय पुरुष, केशव नगर कॉलोनी, थाना मंडुआडीह। प्राइवेट जॉब करते हैं।
23 वर्षीय पुरुष, हेरिटेज हॉस्टल, बायपास रोड, भदवार। ये हेरिटेज में एमबीबीएस फाइनल ईयर के स्टूडेंट हैं।
48 वर्षीय पुरुष, बजरंग नगर, भिखारीपुर, थाना मंडुआडीह। प्राइवेट जॉब करते हैं।
22 वर्षीय पुरुष, नरिया थाना लंका। मेडिकल शॉप पर काम करते हैं।
45 वर्षीय पुरुष, न्यू मेडिकल एनक्लेव बीएचयू थाना लंका। ये डॉक्टर हैं।
16 वर्षीय किशोरी, न्यू मेडिकल एनक्लेव बीएचयू थाना लंका। छात्रा हैं।
28 वर्षीय पुरुष, पुरम कॉलोनी, अखरी बायपास के समीप आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के नजदीक थाना रोहनिया। ये इंजीनियर हैं छत्तीसगढ़ में।
23 वर्षीय पुरुष, जगतगंज राम जानकी मंदिर के समीप। चेतगंज थाने में पुलिसकर्मी।
31 वर्षीय महिला, प्रफुल्ल नगर कॉलोनी थाना लंका। गृहणी हैं।
6 वर्षीय बालक, गोवर्धनपुर, शिवगंगा अस्पताल के समीप, लंका वाराणसी।
36 वर्षीय पुरुष, गणपति नगर पहाड़िया, गणेश मंदिर के समीप थाना कैंट। पुलिस ट्रैफिक लाइन में हैं।
53 वर्षीय पुरुष, अमरा।
44 वर्षीय पुरुष, कंचनपुर, पटेल बस्ती, थाना मंडुआडीह। ये ट्रॉमा सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड हैं।
36 वर्षीय पुरुष, चीफ प्रॉक्टर ऑफिस बीएचयू सिक्योरिटी गार्ड हैं।
25 वर्षीय पुरुष, सुश्रुत हॉस्पिटल, ट्रामा सेंटर बीएचयू थाना लंका।
29 वर्षीय पुरुष, कोनिया ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल के समीप थाना आदमपुर। ये कोटक लाइफ इंश्योरेंस में कार्य करते हैं।
33 वर्षीय पुरुष, स्वामी विवेकानंद नगर कॉलोनी, नसीरपुर थाना लंका। इनका मार्केटिंग बिजनेस है।
30 वर्षीय पुरुष, निराला नगर सब्जी मंडी के समीप थाना सिगरा। ये एमआर हैं।
52 वर्षीय पुरुष, बड़ी पियरी थाना चौक।
80 वर्षीय पुरुष, सूत टोला थाना कोतवाली।
मंगलवार को 22 पुराने मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। अबतक 474 मरीज कोरोना पर विजय प्राप्त करके घर जा चुके हैं।
वर्तमान में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 434 है, जबकि 28 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
वाराणसी/दिनांक 14 जुलाई
कोविड-19 के अंतर्गत कार्य करने हेतु प्रशिक्षित एवं स्टेट मेडिकल फैकेल्टी में पंजीकृत लैब टेक्नीशियन रखें जायेगे-जिलाधिकारी
प्रतिमाह 13755/- रुपए मानदेय दिया जाएगा- कौशल राज शर्मा
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि कोविड वैश्विक महामारी के संक्रमण एवं उससे बचाव के लिये कोविड-19 के अंतर्गत कार्य करने हेतु प्रशिक्षित एवं स्टेट मेडिकल फैकेल्टी में पंजीकृत लैब टेक्नीशियन की तत्काल आवश्यकता है। जिसके लिए दुर्गाकुंड कबीर नगर स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में 15 से 20 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से अपराहन 2 बजे तक वाक इन इंटरव्यू संचालित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि संविदा आधारित यह सेवा अगले 3 माह के लिए होगी। जिसके लिए प्रतिमाह 13755/- रुपए मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए एलटी प्रशिक्षण एवं स्टेट मेडिकल फैकल्टी के प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर वाक इन इंटरव्यू में भाग लिया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डॉ एके मौर्य के मोबाइल नंबर 9918902101 पर सम्पर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।