बलरामपुर : विधुत विभाग की मेहरबानी का सबब,बत्ती गुल मीटर चालू - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 14 July 2020

बलरामपुर : विधुत विभाग की मेहरबानी का सबब,बत्ती गुल मीटर चालू

बलरामपुर से हंस राज शर्मा की रिपोर्ट

विधुत विभाग की मेहरबानी का सबब,बत्ती गुल मीटर चालू

विधुत विभाग की उदासीनता के चलते ग्रामीणों को सही ढंग से नही मिल पा रही है विधुत सप्लाई



रेहरा बाजार- बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील अन्तर्गत विधुत उपकेंद्र रेहरा बाजार क्षेत्र में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जिस कारण से ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। विधुत उपकेंद्र रेहरा बाजार से संचालित हो रहे दतौली फीडर,रेहरा बाजार फीडर,अचलपुर चौधरी फीडर सहित तीनों फीडरों की यह दुर्दशा देखकर ग्रामीण काफी परेशान है।विधुत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले कुछ गांव ऐसे है जो लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कर्मचारियों की लापरवाही के चलते हम लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आए दिन जर्जर तार व जर्जर तारों के टूटने से बिजली आपूर्ति घंटो बाधित रहती है।बिजली कटौती का यह आलम है कि लो बोल्टेज की वजह से मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहा हैं।और गर्मी के कारण रात के समय लोगों का सोना भी मुहाल हो रहा है।ग्रामीण का कहना है कि हम लोग बिजली विभाग व संबंधित विभागीय अधिकारियों से कई बार समस्या की शिकायत कई बार कर चुके हैं।लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका है।ग्रामीण शिव शंकर वर्मा,संदीप वर्मा,राजेश विश्वकर्मा,उपेंद्र डॉक्टर,अफजल मलिक,अकबाल मलिक आदि लोगो ने बताया कि पूरे दिन में हम लोगो को 5 व 6 घंटे ही विधुत आपूर्ति मिल पा रही है।जिस तरफ ध्यान दिए जाने की जरूरत है।वही उक्त मामले को लेकर जब उपखण्ड अधिकारी उतरौला से जानकारी करनी चाही तो फ़ोन की घंटी बजती रही मगर उनका फ़ोन नही उठा।
लोकतंत्र सेनानी ने तहसीलदार उतरौला को सौंपा ज्ञापन

विधुत विभाग के कर्मचारियों पर लगाया ड्यूटी में अनियमितता का आरोप



उतरौला- लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने जिलाधिकारी बलरामपुर कृष्णा करुणेश के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार उतरौला रोहित मौर्य को सौंप कर विद्युत उपखंड अधिकारी उतरौला प्रशांत शेखर श्रीवास्तव व महुआ फीडर के जेई रामप्रवेश सहित अन्य कर्मियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किए जाने किए जाने मांग की है।दिए गए ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि शासन के आदेशों की पूर्णतया अवहेलना करते हुए विद्युत उपखंड अधिकारी उतरौला,जेई रामप्रवेश,लाइनमैन अनिल कुमार गुप्ता उर्फ कोदई,फीडर के एसएसओ की लापरवाही के कारण महुआ फीडर की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त है।उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए फोन करने पर संबंधित अधिकारी,जेई, लाइनमैन,एसएसओ का फोन नहीं उठता है।कई बार फोन लगाने पर विद्युत विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सीयूजी नंबर को स्विच ऑफ कर लिया जाता है। विद्युत विभाग के ऐसे लापरवाह अधिकारी,जेई,लाइनमैन, एसएसओ की जांच करते हुए इनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराए जाने की मांग की है।इस मौके पर मजहर चौधरी,लाल साहब चौधरी,चौधरी आजम,आरिफ चौधरी,जुल्फिकार,रामप्रकाश यादव,आत्माराम यादव,सोनू मौर्या,राजू,राकेश मौर्या,मुरली, शिव कुमार मौर्या,राम प्रताप मौर्य,अजय,मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद फरीद,कैफ,मोहम्मद सलीम,जावेद चौधरी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।