राकेश सिंह गोण्डा
क्षेत्रीय लेखपाल ने पत्रकार से किया अभद्र व्यवहार देख लेने की दी धमकी
गोंडा : : समाचार कवरेज के दौरान लेखपाल ने पत्रकार के साथ किया अभद्र व्यवहार और देख लेने की धमकी दी। बताते चलें कि जनपद गोंडा के तहसील मनकापुर अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गढ़ी में क्षेत्रीय लेखपाल व एक अन्य लेखपाल के साथ पुराने मकान का सर्वे करा रहे थे। जब इसकी जानकारी मोतीगंज बाजार में क्षेत्रीय पत्रकार मोहम्मद सुलेमान को हुई । उन्होंने इस बाबत लेखपाल कमल से जानकारी करना चाहा कि जो आप सत्यापन मकान की कर रहे हैं इसके बारे में कुछ जानकारी दें जिससे हम समाचार प्रकाशित कर सकें इतना सुनना था कि लेखपाल जो ग्राम पंचायत गढ़ी देखते हैं आग बबूला हो गए और कहे यहां से चले जाओ वरना हम से बुरा कोई नहीं होगा ऐसा कर देंगे कि जिंदगी भर पछताते रहोगे जिसकी शिकायत पत्रकार द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल नंबर 1076 पर दर्ज करा दी गई है लेखपाल ने पत्रकार को देख लेने की धमकी भी दी है। पीड़ित पत्रकार द्वारा जिलाधिकारी मनकापुर को दूरभाष पर सूचना दी गई। एसडीएम मनकापुर हीरालाल ने घटना को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।