राकेश सिंह गोण्डा
अब सरयू घाट के नाम से जानी जाएगी लकड़मंडी पुलिस चौकी
गोण्डा जिले के नवाबगंज थाने की पुलिस चौकी लकड़मंडी का नाम नये साल में बदल दिया गया है। अब इसे सरयू घाट पुलिस चौकी के नाम से जाना जाएगा। यह बदलाव पुलिस उप महानिरीक्षक/आईजी डॉ. राकेश सिंह द्वारा किया गया है।
गोण्डा जिले के लकड़मंडी चौकी के नाम परिवर्तन को अयोध्या से सटे इस इलाके को भावनात्मक रूप से रामनगरी से जोड़ने के लिए किया गया है। हाल ही में अयोध्या प्राधिकरण के विस्तारीकरण में नवाबगंज ब्लॉक के जिन 63 राजस्व गांवों को प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल किया गया है, उसमें लकड़मंडी पुलिस चौकी से जुड़ा फत्तेपुर गांव भी शामिल है। इस पुलिस चौकी का न केवल नाम परिवर्तन हुआ है बल्कि सुंदरीकरण भी किया गया है। लाखों रुपये खर्च कर पुलिस चौकी में रबर मोलडिंग इंटरलॉकिंग लगाई गई है।
इसके साथ ही सामुदायिक शौचालय भी बनाया गया है और दीवारों की मरम्मत के साथ-साथ आकर्षक पेंटिंग की गई है। चौकी के कायाकल्प में प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामप्रकाश यादव की अहम भूमिका रही।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि करन सिंह ने बताया कि अयोध्या की गरिमा के अनुरूप इस चौकी को संवारा जा रहा है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।