मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली
बेहतर पुलिसिंग के लिए सबसे स्थानीय और विश्वसनीय कड़ी होता है चौकीदार
● चुनावी मौसम के मद्देनजर चौकीदारों को कराया जिम्मेदारी का एहसास
रुधौली: बुधवार को पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रुधौली शिवाकांत मिश्र द्वारा ग्राम प्रहरियो की गोष्ठी की गई। जिसमे उन्हें आगामी पंचायत चुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिगत सतर्कतापूर्वक दृष्टि बनाए रखने की हिदायत दी गई।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अपराध रोकने में चौकीदारों की सबसे अहम भूमिका होती है सभी चौकीदार अपने-अपने क्षेत्रो में संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखे जिससे कोई घटना होने से पहले पुलिस को सुचना मिल सके। बीट उप निरीक्षक एवं बीट आरक्षी के मोबाइल नंबर अपने पास रखें जिससे कोई समस्या हो तो तत्काल अपने अधिकारियों को समय से अवगत कराया जा सकें।
इसके अतिरिक्त ग्राम प्रहरीयों को आबकारी निरीक्षक द्वारा शासन के मंशा के अनुसार गांव में शराब के निष्कर्षण, भंडारण एवं बिक्री के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान ग्राम चौकीदारों को पुलिस अधीक्षक द्वारा उपलब्ध कराये गए विस्टिंग कार्ड भी वितरित किया गया। बैठक कुछ चौकीदारों ने अपनी समस्याओं को प्रभारी निरीक्षक के समक्ष रखा, जिनको सुनकर निस्तारण करने का प्रयास किया गया। इस अवसर आबकारी नि० मनोज तिवारी, एसआई धर्मेंद्र प्रजापति, हरीराम भारती, राघवेन्द्र सिंह, चंद्रकेश प्रजापति, दीपक राय एवं थाना क्षेत्र के चौकिदार भारी संख्या में मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।